फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संरक्षित पशुओं का मारकर मांस ले गए पशु तस्कर

Mon, 17 Nov 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती थाना पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। संरक्षित पशुओं का मारकर तस्कर मांस ले गए। अवशेष खेत में ही छोड़ गए। रविवार दोपहर के समय ग्रामीणों ने जब अवशेष पड़े देखे तो रोष पनप गया। पुलिस काे सूचना दी, जिसपर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अवशेषाें को गड्ढे में डलवाया गया।
विज्ञापन


शनिवार की रात को थाना क्षेत्र के गांव गोठा में तालाब के पास वजीरगंज से गोवर्धन भतरी जाने वाली सड़क पर बाला जी मंदिर के पास गोतस्करों ने घटना को अंजाम दिया। संरक्षित पशुओं को कर मांस लेकर तस्कर चले गए और उसके अवशेषों को खेत में गड्ढे में दबा दिया गया। रविवार को लोग खेतों में काम करने गए तो उन्होंने खून व कुछ अवशेष देखे।
उन्होंने गांव के लोगों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। देखा तो बहुत सारे अवशेष मिले। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और ठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अवशेषों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें