फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पालतू जानवरों की उचित देखभाल करें पशुपालक

विज्ञापन
पशु आरोग्य मेला में महिला पशुपालकों को सम्मानित करते पशु चिकित्सक।
विज्ञापन
बुटला गांव में लगा दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। बुटला दौलत गांव में लगे पशु आरोग्य मेले में पशुपालकों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। पशुओं की उचित देखभाल और पशुपालन के लिए टिप्स भी दिए गए।
मेले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहर सिंह ने डेयरी, पशु ऋण योजना, पशुधन बीमा योजना के बारे में पशुपालकों को विस्तार से अवगत कराया। कहा- पशुपालकों के उत्थान के लिए सरकारी स्तर से जो योजनाएं संचालित हैं, उनका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

पशुपालन के जरिये आर्थिक रूप से मजबूती हासिल की जा सकती है। डेयरी के क्षेत्र में कई अवसर हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक माहेश्वरी ने कहा कि पशुओं के विभिन्न प्रकार के रोग, सामान्य चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, लघु शल्य चिकित्सा आदि के लिए ब्लॉक स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने पेट में होने वाले कृमियों से पशुओं को सुरक्षित रखने के बारे में उपाए भी बताए। मेले की शुरुआत में प्रधान ने फीता काटा। गो- पूजन भी किया गया। इस मौके पर विजय कुमार सिंह राठौर, विक्रम सिंह, शिवेंद्र सिंह चौहान, संतोष शर्मा, अजय पाल, अमित कुमार, संजीव सक्सेना, अनिल, अजय, राजपाल, अमित, जागेश, रोहित, सत्यप्रकाश, सत्येंद्र, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें