फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मथना में लगा पशु आरोग्य मेला, पशुपालकों को दी जानकारी

Sun, 01 Nov 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मथना में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे पशुपालकों को पशुओं में होने वाली गंभीर व संक्रामक बीमारियों के लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क दवाओं का वितरण किया। पशु चिकित्सक डॉ. योगेश कुमार ने आधुनिक व वैज्ञानिक पशुपालन, समय पर टीकाकरण और संतुलित आहार पर जोर दिया। पशुधन प्रसार अधिकारी राजीव कुमार, वेटरनरी फार्मासिस्ट सतीश चंद्र समेत कई पशुपालक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें