फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उसावां में कृषि गोष्ठी आयोजित, जैविक खेती के बताए लाभ

Sun, 01 Nov 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। नमामि गंगे जैविक खेती ईओएफसी परियोजना एवं कृषि विविधीकरण यूपी डास्प के तहत शनिवार को ब्लॉक परिसर में कृषि गोष्ठी आयोजित हुई। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए जैविक खेती अपनाने के तरीके बताए गए। अध्यक्षता दातागंज विधायक के प्रतिनिधि डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने की। सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश कुमार खोखर ने मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक, जैविक खाद और प्राकृतिक कृषि पद्धति अपनाने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी, लवकुश मिश्रा, प्रदीप वर्मा, विवेक गौरव सहित किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें