फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली किल्लत से गुस्साए उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र घेरा, एक्सईएन से नोकझोंक

विज्ञापन
उझानी में बिजली उपकेंद्र के घेराव में शामिल महिलाएं। सवाद
विज्ञापन
उझानी। बिजली किल्लत से परेशान गौतमपुरी मोहल्ले की बालाजीपुरम नई बस्ती के उपभोक्ताओं का बृहस्पतिवार पूर्वाह्न गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं के साथ कई उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचे और नारेबाजी करने लग गए। इसे लेकर उपभोक्ताओं और अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से नोकझोंक हो गई। परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

पालिका सदस्य प्रेमचंद्र और नेम सिंह के साथ कई उपभोक्ता और महिलाओं के साथ बिजली उपकेंद्र पर पहुंचते ही अफरातफरी का माहौल बन गया। दो-तीन कर्मचारी दूसरी तरफ से खिसक गए। गुस्साए उपभोक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उपकेंद्र का घेराव किया। हंगामा होता देख एक्सईएन अश्वनी वर्मा अपने कक्ष से बाहर निकल आए।
उन्होंने उपभोक्ताओं को शांत रहने की सलाह दी तो उपभोक्ताओं और उनके बीच नोकझोंक हो गई। महिलाओं में गीता देवी और रानी ने बताया कि बालाजीपुरम इलाके में दो-तीन घंटे भी बिजली नहीं आती। खंभों से कभी तार टूट जाते हैं तो कभी स्पार्किंग होने लगती है। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन बिजली कर्मियों की ओर से गौर ही नहीं किया गया।
विज्ञापन

एक्सईएन वर्मा ने बिजली कर्मियों की दिक्कतें भी बताईं। उपभोक्ताओं से कहा कि केबल और खंभों का अभाव होने से परेशानी है। इसके लिए कुछ समय इंतजार करना होगा। एक्सईएन ने गुस्साए उपभोक्ताओं को समझाकर उनके साथ मौके पर बिजली कर्मियों को भेजा, तब कहीं जाकर हंगामा शांत हुआ। प्रदर्शनकारियों में उदयवीर सिंह, राजेश, गीता देवी, पूनम, आरती, ओमश्री, रानी, धर्मवती, रामप्यारी, सुनीता, पूजा, दामोदर सिंह, रामनिवास, भीकम सिंह आदि रहे।

स्पार्किंग से उपकेंद्र पर फिर जला केबल बॉक्स, छह घंटे ठप रही आपूर्ति
उझानी बिजली उपकेंद्र पर बुधवार रात करीब एक बजे एक बार फिर धमाके के साथ केबल बॉक्स में आग की लपटें उठने लगीं। एसएसओ रजनेश कुमार ने फोन कर अफसरों को भी बुला लिया। निजी संसाधनों के जरिये आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक केबल बॉक्स बुरी तरह जल चुका था, इससे कस्बे के चारों फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। देर रात ही एसडीओ अभिषेक राय की देखरेख में केबल बॉक्स बदलने का काम शुरू कर दिया गया। सुबह सात बजे नया केबल बॉक्स लगाया जा सका। इसके बाद ही आपूर्ति शुरू हो पाई। छह घंटे तक 10 हजार उपभोक्ताओं समेत 50 हजार लोगों को पसीना बहाना पड़ा।

उझानी में बिजली उपकेंद्र के घेराव में शामिल महिलाएं। सवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें