फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब पिलाकर पिटाई करने से नाराज युवक फंदे पर लटका, इलाज के दौरान मौत

Sun, 23 Aug 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
नौसेरा के राजू का फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नौशेरा गांव में शराब पिलाकर पिटाई करने से नाराज 26 वर्षीय राजू यादव फंदे से लटकता मिला। गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शनिवार तड़के करीब चार बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन का आरोप है कि गांव के कुछ लोग राजू यादव को घर से बुलाकर ले गए थे। उसे शराब पिलाने के बाद बेरहमी से पीटा था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

नौशेरा गांव निवासी राजू यादव पुत्र सत्य प्रकाश खेती-किसानी करता था। रिश्ते के चाचा राम वरन सिंह के मुताबिक, गांव के कुछ लोग राजू को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि वहां उसे शराब पिलाई और उसके साथ मारपीट की गई। परिजन का कहना है कि पिटाई के बाद राजू की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे राजू ने अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। परिजन को जानकारी हुई तो उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राजू चार भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजन ने घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इधर, सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराया गया है। युवक के शराब के नशे में होने के बाद गांव के ही परिवारजनों से विवाद हुआ था। घटनाक्रम की जानकारी कराई जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें