जिला महासचिव डॉ. सूरज अरोरा की अध्यक्षता में संस्था के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बुराई का अंत बुरा होता है। सदस्यता प्रमुख सुजीत कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष विनय शंखधार ने सभी को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लडने एवं उसे समूल नष्ट करने की शपथ दिलाई ।
अंत में पेरिस के आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में रजनीश साहू, मनोज कश्यप, अक्षय कुमार, सोनू शर्मा, अमित दीक्षित, नितिन श्रीवास्तव, रविकांत, प्रमोद पटेल, अनिल भंडारी, शकील अहमद, ओम प्रकाश वर्मा, राजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।