फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी को शिक्षक संघ का समर्थन

Thu, 15 Sep 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
आंगनबाड़ी को शिक्षक संघ का समर्थन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
धरनास्थल पर पहुंचे कवि और जादूगर
राज्य कर्मियों का दर्जा न मिलने तक जारी रहेगा धरना 
 राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कलमबंद हड़ताल और कार्य बहिष्कार कर रहीं आंगनबाड़ी वर्करों का धरना प्रदर्शन 13 वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव ने धरना स्थल को संबोधित करते हुए उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया। साथ ही उनकी जंग में साथ देने का भरोसा देते हुए हर कदम साथ चलने का ऐलान किया। वहीं, म्याऊं ब्लाक की आंगनबाड़ी वर्कर रेखा की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेता राजेश सक्सेना के पास सिटी मजिस्ट्रेट का बुलावा आया, लेकिन आंगनबाड़ी वर्करों ने शासन से मांगे पूरी न होने तक मैदान छोड़ने से इंकार कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने वर्करों में जोश भरने का काम किया। डॉ. रामचंद्र, ओमप्रकाश पाल, आनंद अधीर ने काव्यपाठ किया। यही नहीं, जादूगर जेके सागर ने करतब दिखाकर नारी शक्ति को महान बताया। धरना स्थल पर शारदा मौर्य, सुभाषिनी पाल, राजीव शाक्य, आनंद मिश्रा, अर्चना सक्सेना, प्रज्ञा आर्य, सूरजमुखी, महेश चौहान, जाबिरा, चांद बी, कीर्ति, सुषमा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें