दिल्ली के आनंद विहार दबतोरी होते हुए ग्राम लक्ष्मीपुर तक बस सेवा का विस्तार होने के बाद मौजूद ग
- फोटो : 1
दबतोरी। परिवहन निगम ने दिल्ली के आनंद विहार से चलने वाली रोडवेज बस सेवा का विस्तार अब दबतोरी होते हुए ग्राम लक्ष्मीपुर तक कर दिया है। बुधवार सुबह 9 बजे लक्ष्मीपुर से पहली बार सीधे दबतोरी, बिसौली, चंदौसी, संभल, गजरौला, हापुड़ के रास्ते आनंद विहार (दिल्ली) के लिए बस रवाना हुई। इससे यात्रियों में काफी खुशी है।
अब तक यह बस सेवा केवल आनंद विहार से दबतोरी तक ही सीमित थी। इसके लक्ष्मीपुर तक विस्तारित होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। अब तक बिसौली व आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने के लिए लोगों को डग्गामार वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जो मनमाना किराया वसूलते थे। खतरा अलग से रहता था।
रोडवेज सेवा के विस्तार से अब आम जनता को सुरक्षित, सुलभ व किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस उपलब्धि पर ग्राम लक्ष्मीपुर के प्रधान मोहम्मद शफी की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बस सेवा के चालक सचिन मिश्रा व हरि सिंह, परिचालक सौदान सिंह व इस पहल में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा लक्ष्मीपुर से आनंद विहार के लिए पहली बार यात्रा करने वाले चार यात्रियों को भी ग्राम प्रधान द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव व क्षेत्र के निवासी सुनील सिंह, धूम सिंह, शरीफ खान, हसनैन खान, जुबैर अहमद, कलीमुद्दीन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।