बदायूं। जिले की कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार देर रात लंबे समय से चौकियों पर जमे चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान कछला चौकी पर ड्यूटी के दौरान सोने के मामले में निलंबित चौकी इंचार्ज रिंकू कुमार को बहाल कर दिया। शहर विधायक के बेटे के ड्राइवर से अभद्रता के मामले में हटाए गए लालपुल चौकी इंचार्ज राजू राणा और रिंकू कुमार को नई चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है।
जारी तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक राजवीर सिंह को निरीक्षक अपराध उघैती से निरीक्षक अपराध दातागंज बनाया गया है। उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को बस्तोई सीकरी, गौरव कुमार को ककराला से चौकी इस्लामनगर कस्बा, राजू राणा को वीआईपी सेल से ककराला, अनंत अमौरिया को जवाहरी पुरी से कादरचौक, रोडवेज से आकाश कुमार को जवाहरपुरी, नाधा चौकी से प्रदीप कुमार को रोडवेज, नवादा से योगराज सिंह को नाधा, कादरचौक से राकेश कुमार वर्मा को नवादा भेजा गया है।
वहीं नरैनी चौकी से भूपेंद्र सिंह को शेखूपुर, अशोक कुमार वर्मा को नरैनी चौकी का प्रभारी बनाया है। नूरपुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार शर्मा को लाइन हाजिर किया गया है। थाना इस्लामनगर से गौतम पांडेय को नूरपुर पिनौनी, विशेष जांच प्रकोष्ठ से गौरव तेवतिया को बिनावर, दातागंज से अवधेश पाराशर को रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी), थाना मुजरिया से विक्रांत कुमार को उझानी, उसहैत से किशनवीर सिंह को सहसवान, अखिलेश कुमार को न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है।
इसके साथ ही पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक संजय सिंह सिरोही को सहसवान, मनोज कुमार को फैजगंज बेहटा, योगेश कुमार को शहर कोतवाली, युगरतन सिंह को मूसाझाग, बलवीर सिंह को कादरचौक, अनेक कुमार उसावां, अरविंद कुमार फैजगंज बेहटा, सौदान सिंह को उघैती, लक्ष्मण सिंह को सिविल लाइंस, कमरुद्दीन खान को मुजरिया, सत्यवीर सिंह को दातागंज और महिला उपनिरीक्षक ऋतु रानी पुलिस लाइन से बिनावर भेजा गया है।