फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा स्नान करने जा रही वृद्धा बाइक से गिरकर हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित मिश्रीपुर मुकईया के पास बाइक से गिरकर एक वृद्धा घायल हो गई। बिल्सी के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव उलैया निवासी अनेकपाल और उनकी पत्नी ब्रजवती बुधवार की सुबह पूर्णिमा के उपलक्ष्य में करीब सात बजे बाइक से गंगा स्नान करने कछला जा रहीं थीं। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर स्थित गांव मिश्रीपुर मुकईया के पास पहुंची तभी एक ब्रेकर पर आकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठीं ब्रजवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें