फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ यात्रा में पुलिस का रहेगा अभेद्य सुरक्षा घेरा, पीएसी की भी होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सावन माह में कांवड़ यात्रा के लिए जनपद में कांवड़ियों के एंट्री प्वाइंट से कछला तक भारी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जोन से भी फोर्स मांगी गई है। जिले में संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीएसी की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के नोडल एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि इस बार की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जोन से भी अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। साथ ही जिले के फोर्स से 8 इंस्पेक्टर, 306 उपनिरीक्षक, 4 महिला उपनिरीक्षक, 429 महिला आरक्षी, 6 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 94 होमगार्ड और 6 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर दो प्लाटून पीएसी और एक फ्लड पीएसी भी तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आपातस्थिति से तत्काल निपटा जा सके। इस तरह से कुल 1800 से अधिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी सावन में लगाई गई है।


कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मी की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। अ-भिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी, नोडल कांवड़ यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें