फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर बुजुर्ग किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना कुंवरगांव क्षेत्र में ट्रैक्टर से गिरकर किसान पहिये के नीचे आ गया। इससे किसान की मौत हो गई। परिजन ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी चंद्रपाल पंडित (70) अविवाहित थे। उनके खेत के बराबर से जेसीबी से मिट्टी का उठान हो रहा था। एक भट्ठा स्वामी वहां से मिट्टी उठवा रहा था। इससे जेसीबी से उनके खेत की मेड़ आदि कट गई थी। मामले की जानकारी पर चंद्रपाल बुधवार रात अपने भतीजे के साथ ट्रैक्टर से मौके पर अपना खेत देखने जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और पहिये से दबकर उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें