फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अमिताभ बच्चन के हमशक्ल अभिनेता फिरोज खान हुए सुपुर्द-ए-खाक

Sat, 25 May 2024 05:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के हमशक्ल अभिनेता फिरोज खान के इंतकाल की  सूचना पर उनके बेटे फैजान खान को सांत्वना
विज्ञापन
बदायूं। फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के हम शक्ल अभिनेता फिरोज खान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। उन्हें शुक्रवार को छोटे सरकार की दरगाह के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक किया गया। टीवी सीरियल जीजा जी छत पर हैं में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर निखिल खुराना भी पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान साथी कलाकार, साहित्यकार व उनके प्रशंसकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी फिरोज खान मुंबई में ही रहते थे। वह तकरीबन डेढ़ साल पहले बदायूं आए थे। उस वक्त उनकी मां की तबीयत खराब थी। मां के निधन के बाद वो यहीं रहने लगे थे। निधन की सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात उनकी पत्नी व बेटा-बेटी भी पहुंच गए। शुक्रवार को दोपहर में उनको सुपुर्द खाक किया गया। निखिल खुराना ने बताया कि पहली बार उनकी और फिरोज खान की मुलाकात जीजा जी छत पर हैं के शो में हुई थी। वहीं से दोस्ती गहरी होती चली गई। वह चंडीगढ़ में थे और वहीं से बदायूं के लिए चल दिए। यहां उनके बेटे फैजान खान से मिले और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें