फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस से हटाया गया ‘समाजवादी’ शब्द

Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनाव आयोग के आदेश के बाद कार्रवाई
 भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद रविवार को जिले में सभी 102 और 108 एंबुलेंस से ‘समाजवादी’ शब्द हटा दिया गया। रविवार को दिन भर यह काम चला। चुनाव आयोग ने शनिवार को आदेश दिया था कि एंबुलेंस पर लिखे समाजवादी स्वास्थ्य सेवा से ‘समाजवादी’ शब्द को हटाया जाए। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने यह काम किया।
विज्ञापन

जिले में कुल 57 एंबुलेंस हैं। इनमें 17 एंबुलेंस 102 और 40 एंबुलेंस 108 हैं। प्रदेश सरकार ने एंबुलेंस सेवा का नाम समाजवादी स्वास्थ्य सेवा रखा था। विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दल एंबुलेंस से ‘समाजवादी’ शब्द हटाने की मांग कर रहे थे। उनका तर्क था कि इससे समाजवादी पार्टी का प्रचार हो रहा है। यह चुनाव आचार संहिता के खिलाफ है। निर्वाचन आयोग ने इस पर विचार किया। इसके बाद शनिवार को आदेश दिया गया कि चुनाव आचार संहिता जारी रहने तक एंबुलेंस से ‘समाजवादी’ शब्द को हटा दिया जाए। रविवार को जिले की सभी 37 एंबुलेंस से यह शब्द हटा दिया गया। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेशों के अनुपालन में सभी एंबुलेंस से समाजवादी शब्द हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें