फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंबियापुर प्रीमियर लीग का आगाज, प्लेइंग इलेवन ने दर्ज की जीत

Fri, 22 May 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पिच पर टॉस कराकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते दीपक चौहान। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक मैदान पर बृहस्पतिवार से अंबियापुर प्रीमियर लीग (एपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच लालू क्रिकेट क्लब और प्लेइंग इलेवन क्लब टीम के बीच खेला गया, इसमें प्लेइंग इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट से अपनी जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

मैच में लालू क्रिकेट क्लब के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उनकी टीम निर्धारित आठ ओवरों में मात्र 33 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रोहित शर्मा ने छह, अमन ने चार तथा योगेश लाला ने छह रन का योगदान दिया। वहीं प्लेइंग इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए वसीम और मस्जिद ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा एजाद, रिशू और समीर ने एक-एक विकेट चटकाया।
34 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्लेइंग इलेवन की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से मोज्जम ने पांच, वसीम ने 10 तथा एजाद ने छह रन बनाए। लालू क्रिकेट क्लब की ओर से रोहित शर्मा और अच्छे ने दो-दो विकेट लिए। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए वसीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी दीपक चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर राजू शर्मा, जाने आलम, बिजनेस फौजी, मिंटू सागर, इकरार अहमद, मयंक जैन, मृदुल कुमार, अभिषेक शर्मा, मोहित कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें