बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर मैदान पर चल रहे बिल्सी प्रीमियर लीग (बीपीएल) का शनिवार को छठा लीग मैच अबिंयापुर लायंस और मालपाणी ऑल स्टार्स की टीम के बीच खेला गया। मालपाणी ऑल स्टार्स के कप्तान अजीम खान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अबिंयापुर लायंस के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें शरद ने सर्वाधिक 40, आशीष ने 29, शारिक ने 22 रनों का योगदान दिया। मालपाणी ऑल स्टार्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए पवन ने दो, करन, आजम, सुधाकर ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 166 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी मालपाणी ऑल स्टार्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 145 रन पर ढेर हो गई। इस प्रकार 20 रनों से अबिंयापुर लायंस टीम को विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर सत्यदेव को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मयंक जैन और पवित्र उपाध्याय ने भेंट की। इस मौके पर मयंक जैन, कुणाल शर्मा, मोहित शर्मा फौजी, राजू पंडित, शालू मालपाणी, राजीव ठाकुर, दुष्यंत वार्ष्णेय, रवींद्र शाक्य, भूपेंद्र दिवाकर, मनीष असावा आदि मौजूद रहे।