फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मझिया में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, तनाव

विज्ञापन
क्ष‌त‌िग्रस्त प्रत‌िमा।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात अंधेरे का फायदा उठाकर खुराफातियों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, कार्रवाई के दिए निर्देश
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया में शुक्रवार की रात कुछ खुराफाती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा का एक हाथ तोड़ दिया और चेहरा भी बिगाड़ दिया। यह देखकर शनिवार की सुबह ग्रामीण भड़क गए। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
ग्राम मझिया में पर्यटक स्थल पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार की सुबह उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। सूचना पर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर जवाहरपुरी चौकी पुलिस पहुंच गई। बाद में सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आंबेडकर प्रतिमा शुक्रवार की रात खंडित की गई है। बीती रात काफी अंधेरा और कोहरा छाया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर खुराफाती तत्व यहां आए और उन्होंने फुराफात की। ग्रामीणों ने खुराफाती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ग्रामीण कार्रवाई पर अड़ गए। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द खोजकर गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश कराई जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें