फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदायूं में तालाब की खोदाई में निकला अद्भुत चतुर्मुखी शिवलिंग, लोगों ने शुरू की पूजा, मंदिर का होगा निर्माण

Tue, 22 Jul 2025 09:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

प्राचीन चतुर्मुखी शिवलिंग निकलने के बाद वाटर वुमेन शिप्रा पाठक ने इस स्थान पर विशाल शिव मंदिर का निर्माण कराने की घोषणा मंगलवार को की। शिवलिंग में चार मुख बने हुए हैं। कई लोग उसे देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
खोदाई में निकला अद्भुत चतुर्मुखी शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज में सावन माह में तालाब की खोदाई के दौरान अद्भुत शिवलिंग मिला है। स्थानीय लोग इसे भगवान का चमत्कार बता रहे हैं। दरअसल, वाटर-वुमेन शिप्रा पाठक जिस स्थान पर पौधशाला का निर्माण करा रही हैं। वहां पौधों के संरक्षण को तालाब खोदाई का काम चल रहा है। सोमवार को तालाब खोदाई के दौरान मजदूरों ने बताया कि एक पत्थर निकला। सूचना मिलने पर शिप्रा पाठक समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे और बताया कि वह शिवलिंग है। उसमें चार मुख बने हुए हैं। कई लोग उसे देखने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने शिवलिंग की पूजा शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

मंदिर निर्माण की घोषणा
प्राचीन चतुर्मुखी शिवलिंग निकलने के बाद वाटर वुमेन शिप्रा पाठक ने इस स्थान पर विशाल शिव मंदिर का निर्माण कराने की घोषणा मंगलवार को की। सावन के दूसरे सोमवार और एकादशी के पावन अवसर पर जिले के दातागंज तहसील के गांव सराय में शिप्रा पाठक की संस्था ने 30 बीघा जमीन में एक पौधशाला का शिलान्यास किया था। 

विज्ञापन

आसपास के सैकड़ों मुख्य संतों की उपस्थिति में तालाब की खोदाई शुरू की गई। इस दौरान शिवलिंग निकला है। अब वहां मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्री 1008 स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अमृतदास, व्यास मुमुक्ष जी महाराज, खाकी महाराज सहित दर्जनों संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें