मंदिर निर्माण की घोषणा
प्राचीन चतुर्मुखी शिवलिंग निकलने के बाद वाटर वुमेन शिप्रा पाठक ने इस स्थान पर विशाल शिव मंदिर का निर्माण कराने की घोषणा मंगलवार को की। सावन के दूसरे सोमवार और एकादशी के पावन अवसर पर जिले के दातागंज तहसील के गांव सराय में शिप्रा पाठक की संस्था ने 30 बीघा जमीन में एक पौधशाला का शिलान्यास किया था।
आसपास के सैकड़ों मुख्य संतों की उपस्थिति में तालाब की खोदाई शुरू की गई। इस दौरान शिवलिंग निकला है। अब वहां मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्री 1008 स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अमृतदास, व्यास मुमुक्ष जी महाराज, खाकी महाराज सहित दर्जनों संत मौजूद रहे।