बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज के वार्षिक खेलकूद के दौरान दौड़, भाला, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दौ सौ मीटर दौड़ में अमन ने पहला स्थान हासिल किया।
शुक्रवार को कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर्ड सेंट्रल एक्साइज एवं कस्टम अधीक्षक प्रभात कुमार सक्सेना, प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना, क्रीड़ा प्रभारी प्रिंस विशाल दीक्षित ने किया। इसके बाद में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें छात्र वर्ग की दो सौ मीटर में अमन ने प्रथम, प्रवेश ने द्वितीय, अमन मौर्य ने तृतीय, 400 मीटर में माधव सिंह ने प्रथम, अमन ने द्वितीय, हरिनंदन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
छात्र वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में रोहित कुमार प्रथम, रतीभान द्वितीय, नितिन यादव तृतीय, चक्का फेंक प्रतियोगिता में शोभित प्रथम, मोहम्मद यूनिस द्वितीय, अंकिश कुमार गौतम तृतीय रहे।
लंबीकूद प्रतियोगिता में अनंत माधव प्रथम, माधव सिंह द्वितीय व अभिषेक तृतीय रहे। छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में स्वामिनी मौर्य प्रथम, कंचन द्वितीय, पूजा सिंह तृतीय, 400 मीटर दौड़ में पंचमश्री प्रथम, कंचन द्वितीय और सोनम तृतीय रहीं।