विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में युवा महोत्सव के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पहले दिन रंगोली, स्वरचित काव्य पाठ, हैंड क्राफ्ट और मेहंदी प्रतियोगिताओं में भागीदारी की।
रंगोली प्रतियोगिता में वैष्णवी प्रथम, छाया, वैष्णवी सागर द्वितीय और आमरीन, तान्या दिवाकर तृतीय स्थान पर रहीं। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में स्नेहा पांडेय और छाया प्रथम, इशराक अहमद द्वितीय और तान्या देवल तृतीय स्थान पर रहीं।
वेस्ट मैटीरियल हैंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में तान्या देवल और प्रतीक्षा कश्यप प्रथम, नीतू शर्मा, शगुन, प्रीति राठौर द्वितीय, ममता, सुरभि शर्मा और आमरीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में स्नेहा पांडेय पहले, रज्जो बी, पिंकी और राखी दूसरे, नीतू शर्मा, सुहानी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर डॉ.राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. संजय कुमार , डॉ. सचिन राघव, प्रमोद शर्मा, संजीव शाक्य, बॉबी गुप्ता मौजूद रहे।