फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा और रामगंगा से मछली पकड़ने के लिए लिए होगा आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के हिस्से में नौ और रामगंगा में बनाए गए हैं 10 खंड
विज्ञापन


बदायूं। गंगा और रामगंगा में अब अवैध रूप से मछली पकड़ने पर रोक लगेगी। मत्स्य विभाग ने दोनों नदियों को पांच-पांच किलोमीटर के खंडों में बांट दिया है। हर खंड एक-एक मत्स्यजीवी सहकारी समिति को सौंपा जाएगा। गंगा नदी के हिस्से में नौ और रामगंगा के हिस्से में 10 खंड बनाए गए हैं। समिति को पट्टा मिलने के बाद वही संबंधित हिस्से में मछली पकड़ने के लिए अधिकृत होगी।
गंगा और रामगंगा नदी को खंडों में बांटकर स्थानीय मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को सौंपा जाएगा। इससे संबंधित नई योजना पर मत्स्य विभाग ने अमल शुरू कर दिया है। योजना का मकसद यह है कि पट्टा मिलने के बाद मछुआरे वैध रूप से मछली पकड़ सकेंगे और इससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी। मत्स्य विभाग का कहना है कि यह व्यवस्था एक तरह से मछुआरों को अधिकार सौंपने और अवैध शिकार पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम है। वहीं जिस समिति को मछली शिकार के लिए जो खंड आवंटित किया जाएगा। उनको साल में एक बार उस समिति को 10 हजार मछली सीड छोड़ना होगा। इसके लिए मछली सीड विभाग से खरीदना होगा। संवाद
विज्ञापन




पुरानी समितियों को प्राथमिकता, नई समितियां भी आमंत्रित
-जिले में पहले से सक्रिय सहकारी समितियों को प्राथमिकता के आधार पर खंड आवंटित किए जाएंगे। जहां कोई समिति नहीं है। वहां पर नई समितियों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही हे। विभाग की ओर से आवेदनों की जांच कर समिति को अधिकृत प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

निगरानी और संरक्षण को भी मिलेगा बल
-इस योजना से मछुआरों को स्थायी रोजगार तो मिलेगा। साथ ही नदियों की जैवविविधता के संरक्षण को भी बल मिलेगा। विभाग की ओर से मछली पकड़ने का कार्य तय मानकों और पारंपरिक तरीकों के अनुसार होगा।
विज्ञापन


वर्जन
- समितियों को खंड का आवंटन नियमानुसार किया जाएगा। यह आवंटन संबंधित एसडीएम के स्तर से किया जाना है। सहसवान में 22 और दातागंज में 24 जुलाई को आवंटन किया जाएगा। पट्टा आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद में समितियों को अनुबंध के तहत निर्धारित अवधि के लिए अधिकार सौंपा जाएगा। - अमित कुमार शुक्ला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें