फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में गड़बड़ी का आरोप

Thu, 09 Apr 2015 08:24 PM IST
Dataganj
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अनेक गांव के लोगों ने फसल में हुए नुकसान के सर्वे में गड़बड़ी होने की शिकायत एसडीएम से की है। आरोप है कि कहीं सर्वे को लेखपाल ही नहीं जा रहा है और कहीं मुआवजा सूची में नाम ही दर्ज नहीं हो रहे हैं। उसहैत क्षेत्र के बाकरपुर गांव के राजेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, निशाल सिंह और अवतार सिंह आदि ने एसडीएम को बताया कि 25 परिवारों की करीब 300 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। फसल के सर्वे के लिए लेखपाल को कई बार फोन किया तो वह व्यस्त होने की बात कहकर नहीं आए। सर्वे के चक्कर में किसान फसल भी नहीं काट रहे हैं, जबकि मौसम रोजाना खराब हो रहा है। चंगासी गांव के तमाम लोगों ने एसडीएम से सूची बनाने में गड़बड़ी की शिकायत की।
विज्ञापन

उधर, उधूपुरा गांव के जगदीश, महेश और सुरेश ने बताया कि उनके खेत के चारों तरफ के खेत वालों का लेखपाल नुकसान होने की पुष्टि कर रहा है, लेकिन उनका नुकसान नहीं मान रहे हैं। जबकि सभी खेतों में फसल बिछी हुई है। जगदीश तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी है।

शिकायतों की जांच मौके पर जाकर स्वयं कर रहा हूं, जिसका नुकसान हुआ है उसे मुआवजा अवश्य मिलेगा। यदि सूची में नाम छूट गया है, तो दोबारा जोड़ दिया जाएगा। अब तक 206 ग्रामों में दस हजार दो सौ काश्तकारों को दो करोड़ आठ लाख का मुआवजा दिया जा चुका है। चेक बनाने और बांटने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओपी तिवारी, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें