फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली/इस्लामनगर। गांव उल्ला जाफरपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। घटना में रणवीर के सिर में चोट आई, जबकि सत्यवीर का हाथ तीन जगह से टूट गया। सत्यवीर के बेटे संजू और अनुज भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव उल्ला जाफरपुर निवासी राजेंद्र यादव की सर्वा गांव में चार बीघा जमीन थी। पारिवारिक बंटवारे में उन्होंने यह जमीन बेटे सत्यवीर को खेती के लिए दी थी, जबकि अन्य तीन बेटों गुड्डू, रणवीर और नन्हे को उल्ला जाफरपुर की जमीन मिली थी। कुछ समय पहले राजेंद्र ने सर्वा की जमीन बेच दी।
इसके बाद सत्यवीर ने पैतृक जमीन में हिस्सा मांगा, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच कराई जा रही हैं। जांच रिपोर्ट के आधार केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें