बदायूं के गांव नरेली महोरा में प्रदर्शन करती समूह की महिलाएं। स्रोत स्वयं
- फोटो : File Photo
जगत। गांव नरेली माहोरा में जय अंबे महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि केवाईसी के नाम पर समूह सखी ने फर्जी हस्ताक्षर कर समूह के खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए हैं। महिलाओं ने बताया कि जब उन्होंने निकाली गई रकम के बारे में पूछताछ की और विरोध जताया तो उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। निर्धारित रकम नहीं देने पर समूह से बाहर करने की धमकी देने का भी आरोप है।
महिलाओं का आरोप है कि समूह सखी की ओर से केवाईसी के नाम पर 30 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की वसूली की गई है। महिलाओं का कहना है कि बैंक पासबुक समूह सखी के पास रहती है, जिससे खाते में जमा और निकासी की जानकारी नहीं मिल पाती। महिलाओं ने बैंक खातों के विवरण और हस्ताक्षरों के सत्यापन की मांग की है। इस दौरान रोशनी, कुसुम, रचना, ओमवती, विद्यावती, समीक्षा, नीरज शाक्य, शिखा, दिशा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी, जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जााएगी।