फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 65.50 लाख रुपये की जमीन की सौदेबाजी में धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक कारोबारी की ओर से 64.50 लाख रुपये की जमीन खरीद में धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों के मामले में कार्रवाई नहीं होने के बाद कारोबारी ने कोर्ट की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने जमीन खरीद और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों के मामले में केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला इंद्राचौक निवासी आशीष सिंघल ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उन्होंने 10 नवंबर 2023 को तिलक तिवारी के साथ ककराला रोड स्थित दौहरी नरोत्तमपुर क्षेत्र की 4.416 हेक्टेयर भूमि का एग्रीमेंट कराया था। आरोप है कि इस सौदे के लिए 64 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान भी किया गया था।
इसके बाद एग्रीमेंट में शामिल भूमि के एक हिस्से को तिलक तिवारी ने एग्रीमेंट की जानकारी होने के बावजूद 6 मार्च 2026 को किसी अन्य व्यक्ति प्रदीप कुमार गुप्ता के नाम बेच दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विरोध करने और रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। आशीष ने बताया कि मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आईजीआरएस पोर्टल पर भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें