फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष पद एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव पर पार्टी कार्यकर्ता ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने को एक लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 45 जगत से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले सरवेंद्र यादव ने सपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरवेंद्र यादव का कहना है कि उन्होंने वार्ड नंबर 45 जगत सीट से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की थी। सपा जिलाध्यक्ष ने इसके लिए उनसे एक लाख रुपये की मांग की। रुपये लेने के बाद भी सपा जिलाध्यक्ष ने जगत सीट से अपनी बेटी धनेश्वरी यादव को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। धनेश्वरी के पति राजस्व विभाग में लेखपाल भोजराज सिंह ने सरकारी सेवा में होने के बावजूद चुनाव प्रचार किया। सरवेंद्र ने शिकायत में कहा है कि मौजूदा जिलाध्यक्ष के रहते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति और भी खराब हो सकती है।
सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कुछ लोग षडयंत्र रच रहे हैं। इनमें कुछ पार्टी से जुड़े लोग भी हैं। इन सबकी जांच कराई जाएगी। विपक्षी दलों के इशारे पर पार्टी को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ झूठा आरोप लगाने वाले के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - यासीन गद्दी, जिला महासचिव, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें