फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अखिलेश ने डिप्टी सीएम पर कसा तंज, राजनीति छोड़ मंत्रालय पर ध्यान दें

विज्ञापन
अ​खिलेश के फेसबुक पर किया पोस्ट। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में चार बच्चों की मौत के मामले में सियासत गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अमर उजाला की खबरों को पोस्ट कर डिप्टी सीएम पर तंज करते हुए लिखा कि राजनीति छोड़ मंत्रालय पर ध्यान दें। इसके बाद सैकड़ाें यूजर्स ने अपना-अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में वेंटीलेटर के अभाव में एक दिन में चार शिशुओं ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में प्रदर्शन किया था। इससे पहले कांग्रेस की जिला इकाई ने भी इस मुद्दे को उठाया था। अब बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फेसबुक पेज पर अमर उजाला में प्रकाशित दो खबरों को पोस्ट किया। साथ ही लिखा कि इधर-उधर की राजनीति छोड़कर अपने मंत्रालय पर ध्यान दें और कुछ नहीं कहना। समाचार खुद ही सब कह रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बदायूं के मामले के साथ सुल्तानपुर में एक मरीज का कागज में हुए एक्सरे रिपोर्ट को पोस्ट किया है। उनकी पोस्ट पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट किए। कई लोगों ने अपने जिले का भी हाल शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें