फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्राथमिक विद्यालय मानपुर का आकाश आया प्रथम

विज्ञापन
डायट में विजेता छात्र को पुरस्कृत किया गया। स्रोत डायट
विज्ञापन
बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जिलास्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता हुई है। इसमें जिले के सभी विकास क्षेत्रों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्राथमिक स्तर पर ब्लॉक बिसौली के प्राथमिक विद्यालय मानपुर के आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डायट में हुई प्रतियोगिता में जिले के सभी विकास क्षेत्रों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्राथमिक स्तर पर विकास क्षेत्र बिसौली के प्राथमिक विद्यालय मानपुर के आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विकास क्षेत्र दहगवां के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय की सुरभि द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि उसी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भोयस के अमित कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक स्तर पर विकास क्षेत्र उसावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय के जितेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। विकास क्षेत्र म्याऊं के उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया की अंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि विकास क्षेत्र समरेर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कादरबाद की दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में भाषा के प्रति रुचि बढ़ती है। वे हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों विषयों में बेहतर दक्षता प्राप्त करते हैं।
सेवारत प्रभारी डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करती हैं और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करती हैं। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डायट ने प्रमाण पत्र, पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी मोहम्मद सरवर, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें