फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अजीत यादव दोबारा बनाए गए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
बदायूं के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव।
विज्ञापन
बदायूं। कांग्रेस नेतृत्व ने अजीत यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष और मुन्नालाल सागर को दोबारा शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसकी घोषणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने लखनऊ में 13 नवंबर को हुई संगठन संवाद कार्यशाला में की। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को दोबारा दायित्व देने का ऐलान किया गया। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने दोबारा दायित्व मिलने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा आदि का आभार जताया है। अजीत यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बदायूं में कांग्रेस का परचम लहराएंगे। भाजपा को सत्ता से हटाकर सूबे में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए मेहनत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें