फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठशाला मेें किसानों को दी खेती किसानी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन के निर्देश पर द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) का आयोजन किया। कादरचौक के गांव लभारी में लगी पाठशाला में किसानों को खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें वैज्ञानिक आधार पर खेती करने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एडीओ अजय कुमार ने किसानों को समझाया कि वे रबी फसलों में कैसे उत्पादन को दोगुना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विविधीकरण के अंतर्गत फसलों के साथ -साथ किसान अन्य साधन अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। किसान खेती केे साथ ही साथ ही पशुपालन और मत्स्य पालन करके भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों को वर्मी कंपोस्ट के बारे में विस्तार से बताया, और पाली हाउस स्थापना की तकनीकि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी किसानों को दी। एडीओ ने कहा कि सभी किसान कृषि विभाग में अपना पंजीकरण जरूर कराएं। पंजीकरण होने पर ही उनको फसल बीज व योजनाओं का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें