महाराजा
अग्रसेन जयंती महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते
हुए कार्यकारिणी ने प्रत्येक दिन होने वाली प्रतियोगिताओं समेत सांस्कृतिक
कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया। अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारियों में
पालिका सदस्य प्रवीण कुमार मित्तल ने बताया कि पहले दिन रविवार को जलेबी
दौड़, फेस पेंटिंग, कार्टून कंपटीशन, फैंसी ड्रेस, प्रश्नमंच, आर्ट पेपर
सजाना और हम साथ-साथ हैं से जुड़ी प्रतियोगिताएं होगीं। अगले दिन सोमवार को
स्केटिंग रेस, फैंसी ड्रेस शो, संगीतमय अंताक्षरी, डांस और भाषण
प्रतियोगिता होगी।
महोत्सव के तहत 13 अक्तूबर को अग्रसेन महाराज की
शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा किलाखेड़ा स्थित धर्मशाला
से शुरू होकर मिल कंपाउंड में महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल
धर्मशाला परिसर तक पहुंचेगी। समापन पर देर रात सजातीय मेधावियों समेत समाज
में विशेष योगदान के लिए प्रमुख व्यक्तियों को अग्र शिरोमणि पुरस्कार से
सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के विजेता भी पुरस्कृत होंगे।