बिल्सी के गांव हैवतपुर में मंदिर पर बच्चों को प्रसाद वितरित करते लोग। संवाद
बिल्सी। हनुमानगढ़ी मंदिर समेत सभी मंदिरों में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की भक्तों ने आराधना की। मोहल्ला पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। गांव हैवतपुर में स्थित मां दुर्गा मंदिर पर बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। साथ ही लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी रामवीर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति माता के नवरात्र के अंतिम दिन विशाल भंडारा होता है। इस मौके पर देव ठाकुर, लोकेश, रविंद्र शर्मा, सतेंद्र, चेतन, अंशु सक्सेना, अजीत तोमर, अमित, पवन आदि मौजूद रहे। संवाद