फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव का पुतला फूंका

विज्ञापन
शहर के परशुराम चौक पर भाजपा प्रवक्ता का पुतला फूंकते कांग्रेसी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के बयानों से गुस्साए कांग्रेसियों ने भगवान परशुराम चौक पर उनका पुतला फूंककर नारेबाजी की। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रवक्ता पिंटू के बयानों की कठोर निंदा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि राहुल गांधी के लिए हर प्रकार के संघर्ष के लिए तैयार हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव जितेंद्र कश्यप व पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने भी राहुल गांधी के लिए संघर्षरत रहने की बात कही। प्रवक्ता सुरेश राठौर, महासचिव मोरपाल प्रजापति, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर, एससी एसटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने भी विचार रखे। पुतला दहन करने वालों में शहर उपाध्यक्ष वसीम अली खां, शहर उपाध्यक्ष महेशपाल शर्मा, शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कुमार कश्यप आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें