फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चाचा के बाद भतीजे की भी इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
राते बिलखते मेहरबान के परिजन। संवाद
विज्ञापन
रहेड़िया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पलेई निवासी मेहरबान (58 साल) पुत्र नेतराम अपने भतीजे ओमप्रकाश (45 साल) पुत्र भगवान सिंह के साथ बाइक से बिसौली के गुलड़िया गांव में दावत खाने गए थे। शनिवार देर शाम आठ बजे वह घर लौट रहे थे। गांव पनौड़ी के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मेहरबान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे ओमप्रकाश की इलाज के दौरान देर रात बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पनौड़ी के पास शनिवार देर शाम किसी वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चाचा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे को प्रथम उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया गया। शनिवार देर रात भतीजे की भी मौत हो गई। रविवार को गमगीन माहौल में दोनों का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।


चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ओमप्रकाश के चार बच्चे हैं। वह खेती करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनकी मौत के बाद चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



मेहरबान के पीछे रह गए आठ बच्चे
दावत खाकर घर लौट रहे मेहरबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह खेती करके परिवार का पालन पोषण करते आ रहे थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक व पेट भरने का संकट आ गया है। मौत के बाद परिवार व बच्चे बेसुध हैं।


ट्रैक्टर चालक की तलाश में लगी पुलिस
हादसे के बाद ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर सवार लोग मौके से भाग गए थे, जबकि ट्रैक्टर वहीं पड़ा है। अब पुलिस चालक की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है।

राते बिलखते मेहरबान के परिजन। संवाद

राते बिलखते मेहरबान के परिजन। संवाद

राते बिलखते मेहरबान के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें