फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पति की मौत के बाद देवर ने किया दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि हादसे में उसके पति की मौत के बाद परिजनों ने देवर से शादी कराने को कहा था। आरोप है कि देवर ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। अब देवर शादी करने से इन्कार कर रहा है। पुलिस ने देवर और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विधवा महिला ने बताया कि उसके पति की मौत पांच मार्च 2025 को सड़क हादसे में हो गई थी। पति की मौत के बाद दुर्घटना की सहायता राशि सरकार से पांच लाख रुपये आनी थी। उसके इंतजार में ससुर ने उसे देवर से शादी कराने का झांसा दिया। इसका फायदा उठाकर देवर उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
जब मुआवजा राशि खाते में आ गई तो ससुर ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। वहीं देवर भी अब शादी से मना कर रहा है। पुलिस ने आरोपी महेंद्र पाल के खिलाफ रुपये हड़पने और उसके बेटे रूपेश के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें