फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अखंड रामायण पाठ के बाद मंदिर में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। कैली गांव स्थित मंदिर में सोमवार को आयोजित अखंड रामायण पाठ के समापन पर मंदिर परिसर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आयोजन समिति ने गांव के दो सगे भाइयों पर शराब के नशे में उत्पात मचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में अखंड रामायण के पाठ का आयोजन किया गया था। देर शाम विधिवत समापन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। आरोप है कि कार्यक्रम खत्म होने के कुछ देर बाद गांव निवासी अमनेश और उसका भाई राजकुमार नशे की हालत में मंदिर पहुंचे और व्यास गद्दी, जनरेटर व लाइटें क्षतिग्रस्त कर दीं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
ग्रामीणों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। आयोजन समिति के अतुल सिंह, विजय सिंह और नन्हे, महावीर समेत अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। हल्का दरोगा सुकेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी अमनेश के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें