विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच होने के बाद अब मैदान में 68 प्रत्याशी रह गए हैं। यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस नहीं लेता है तो बिसौली सीट पर आठ, सहसवान में नौ, बिल्सी में 12, बदायूं में 16, शेखूपुर में 10 और दातागंज में 13 प्रत्याशी मैदान में होंगे। बदायूं विधानसभा में यदि किसी प्रत्याशी की नाम वापसी नहीं हुई तो 16 प्रत्याशी तथा एक नोटा सहित 17 का मतपत्र तैयार करने के लिए दूसरी ईवीएम भी लगाई जा सकती है। मौजूदा सभी चुनाव प्रत्याशियों की सूचियां संबंधित विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्षों के बाहर चस्पा कर दी जाएंगी। यदि किसी प्रत्याशी को कोई समस्या हो तो संबंधित रिटर्निंग अफसर को अपनी आपत्ति दे सकता है।