कुंवरगांव। नौ माह प्रेम संबंध के बाद शादी से इंकार करने का आरोप एक युवती ने अपने प्रेमी पर लगाया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता का कहना है कि करीब नौ माह पूर्व उसकी बेटी का मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों का संपर्क बना रहा। आरोप है कि युवती द्वारा विवाह का प्रस्ताव रखने पर युवक ने फरवरी में शादी करने का भरोसा दिया। परिवार का आरोप है कि इसी विश्वास में दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। अब जब फरवरी माह आ गया तो युवक ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। तथ्यों के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद