फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं में दो महिलाओं की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिरपालनुमा काली पन्नी में बांधकर डाले गए थे दोनों के शव
विज्ञापन

- चेहरे पर तेजाब डालकर की गई थी पहचान छुपाने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ के नजदीक मंगलवार शाम तालाब किनारे तिरपालनुमा पन्नी में बंधे 25 से 35 साल आयु की दो महिलाओं के शव मिले। दोनों की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उनके चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है।
ग्राम बची झझरऊ निवासी ग्रामीण नौली फतुआबाद-ककराला रोड से जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के नजदीक सड़क किनारे तालाब के पास से दुर्गंध आती महसूस की। इस पर कुछ ग्रामीणों ने तालाब के किनारे गहराई में बने गड्ढों की तरफ झांककर देखा तो उन्हें एक तिरपालनुमा पीली पन्नी में एक हाथ बाहर दिखाई दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तुरंत उसहैत थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में थाना पुलिस के अलावा एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ शक्ति सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से पन्नी को बाहर निकलवाया। जब उसे खोलकर देखा गया तो उसमें एक महिला का शव निकला। वहीं नजदीक एक काली पन्नी में दूसरी महिला का शव भी बंधा पड़ा था।
पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाओं की उम्र करीब 25 से 35 साल के करीब है। पहचान के नाम पर कोई साक्ष्य नहीं मिला है। दोनों सलवार-सूट पहने हैं, साथ ही शादीशुदा प्रतीत हो रहीं हैं। इस संबंध में आसपास के जिलों में सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

-
उसहैत थाना क्षेत्र में बची झझरऊ गांव के नजदीक नौली-ककराला रोड किनारे तालाब के पास गड्ढे में दो महिलाओं के शव पन्नी में बंधे मिले हैं। दोनों महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है। उनके शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। छानबीन के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें