फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी के बाद घायल पति की भी 24 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
वीरेंद्रवीरेंद्र का फाइल फोटो।वीरेंद्र
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास शनिवार को बाइक सवार तीन लोगों को बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। इससे महिला की मौत हो गई थी, जबकि उनका पति व बेटा घायल हो गए थे। रविवार को घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा उझानी-बदायूं रोड पर स्थित गांव जजपुरा में खाटू श्याम मंदिर के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे हुआ।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के संजरपुर बालजीत गांव निवासी वीरेंद्र पत्नी वीरावती (60) व बेटे मुनीश के साथ बाइक से दवा लेने के लिए शहर के निजी अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वीरावती समेत पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया था। वीरावती की हादसे में मौत हो गई थी। घायल पति व बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह घायल वीरेंद्र की भी मौत हो गई।


एक साथ घर पहुंचे दो शव, मची चीत्कार
शनिवार को पत्नी के बाद रविवार को पति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव का रविवार को पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें