फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार दिन बारिश के बाद फिर चढ़ने लगा पारा, उमस भी बढ़ी

विज्ञापन
रविवार को आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले के तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। चार दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था, जो अब बढ़कर 31 पार कर गया है। ऐसे में लोग दिन में गर्मी से परेशान नजर आए। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे।
विज्ञापन


जिले में बुधवार शाम एकाएक मौसम में परिवर्तन हुआ था। जमकर बारिश हुई, जो शुक्रवार तक जारी रही। ऐसे में जिले का तापमान तेजी से गिर गया। जहां 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस था, जो 12 सितंबर को 26 डिग्री सेल्सियस रह गया। हालांकि अब फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई।

हालात यह हैं कि 12 सितंबर को 27 और 14 सितंबर को 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान फिर पहुंच गया है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में गिरवट दर्ज होने की संभावना काफी कम है। रविवार को दिनभर सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौनी चलती रही।

रविवार को आसमान में छाए बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें