रामगंगा पुल और बरेली सिटी के बिछाई गई रेलवे लाइन को फिटनेस का प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही इस ट्रैक पर बदायूं से बरेली तक तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
इस संबंध में शहर के मोहल्ला मिर्धा टोला के निवासी वरिष्ठ नागरिक सुशील कुमार अग्निहोत्री और यतीश मोहन गुप्ता के पत्र के जवाब में पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के परिचालन प्रबंधक जवाहर राम ने बताया कि बरेली जंक्शन और सिटी के बीच में स्थित पुल संख्या 1032 (उत्तर रेलवे) का कार्य जल्द ही पूरा होना वाला है। पुल का निर्माण होने के बाद और रामगंगा पुल से बरेली सिटी के मध्य बिछाए गए रेलवे ट्रैक को फिट होने के बाद ही बरेली से बदायूं के बीच भी तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।