फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाना खाने के बाद चार लोगों की हालत बिगड़ी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। आम के बाग की रखवारी कर रहे चार लोगों की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई जबकि तीन का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



थाना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सिलहरी में बाबट मार्ग पर आम के बगीचे को रखवाली कर रहे शेखूपुर निवासी ठेकेदार तारिक, शब्बीर, हनीफ और इश्हाक की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर बगीचा स्वामी ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तारिक की मौत हो गई।
बगीचा स्वामी ने बताया कि वह दोपहर में करीब दो बजे सभी को बाग में छोड़कर आया था। तीन बजे जब उनको चारों की हालत खराब होने की सूचना मिली तो वह वहां पहुंच गया। चारों नशे की हालत में थे, पूछने पर सही जवाब नहीं दे पा रहे थे, पेट दर्द से कराह रहे थे। खाना खाने के बाद हालत खराब होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

चारों में तारिक की हालत ज्यादा गम्भीर थी। पहले झोलाछाप से इलाज कराया। उसने चारों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां तारिक की मौत हो गई। शेष तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें