बिनावर। विद्युत निगम की टीम ने गांव सेमरमई में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम को सात उपभोक्ता बिजली चोरी करते मिले। इन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया होने के चलते कनेक्शन काट दिए गए थे। जेई ने सात उपभोक्ताओं समेत दस के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिनावर विद्युत उपकेंद्र के जेई सतीश चंद्र के नेतृत्व में टीम बुधवार शाम सेमरमई गांव पहुंची। जहां टीम को बकाएदार उपभोक्ताओं के कटे हुए कनेक्शन फिर से जुड़े मिले। इस पर जेई ने गांव के परवेज पुत्र कल्लू, बक्से अली पुत्र समसुदीन, अमीना पत्नी वकील उदीन, बेकारुद्दीन पुत्र नौसे, मुन्नी पत्नी इकलास, शबनूर पत्नी निसार, शाकिर पुत्र मोहम्मद अली और इस्लाम पुत्र निजामुद्दीन के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसके अलावा टीम ने कालीचरन पुत्र धनपाल एवं अनिल कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी गांव रतनपुर, शाह आलम पुत्र मखन निवासी गांव सेमरमई के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई सतीश चंद्र ने बताया कि बिजली चेकिंग अभियान के अंतर्गत गांव में कटे हुए कनेक्शन फिर से जुड़े हुए मिले। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।