फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप ने ट्रैक्टर में टक्कर मारने के बाद खड़ी 12 बाइकों को रौंदा

विज्ञापन
हास्पीटल के पास इसी पिकअप वाहन ने ढाया कहर। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। बिल्सी रोड की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप ने रास्ते में एक ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद श्री साईं हॉस्पिटल के गेट पर खड़ीं करीब 12 बाइकों को रौंद दिया। इसके बाद पिकअप हॉस्पिटल के गेट में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

दबतोरी रोड बाइपास पर सोमवार की शाम हुई इस घटना में गनीमत रही कि हादसे के समय हॉस्पिटल के गेट पर खड़ीं बाइकों पर कोई सवार नहीं था। गेट के पास बैठे एक बाबा भी पिकअप की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। राहगीरों के मुताबिक, पिकअप चालक बिल्सी रोड से चौराहे की ओर तेज गति से आया और रास्ते में कई लोगों को बचाते हुए निकला।
इसी दौरान एक ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने मौके पर ही पिकअप चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसआई सुभाष सिंह ने चालक और पिकअप को थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि हॉस्पिटल मालिक ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पिकअप को सीज कर दिया गया है। बाकी जांच में जो आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें