इंजेक्शन लगने के बाद हुई मौत
आरोप है कि डॉक्टर ने इसके बाद बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। यह देख परिवार के लोग बिलखने लगे। भनक लगते ही मोहल्ले से लोग अस्पताल के पास इकट्ठे हो गए। मौत के बाद आरोप-प्रत्यारोप के बीच नर्सिंग होम में हंगामा शुरू हो गया। डॉक्टर और मृत बच्चे के परिजनों के बीच नोकझोंक हो गई। बच्चे के पिता ने बताया कि इंजेक्शन पर संशय है।
ये भी पढ़ें- बीच बाजार प्रेमी को धोया: प्रेमिका ने युवक को ट्रक से खींचकर पीटा, आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल
बाद में बच्चे के परिजन मोहल्ले के लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को भी अवगत करा दिया। उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। बाद में पुलिस नर्सिंग होम भी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृत बच्चे के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।