फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शील्ड पाकर मेधावियों के चेहरे खिले स्कूल-कॉलेजों में बांटे गए रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों में मंगलवार को रिपोर्ट कार्ड बांटे गए। मेधावी बच्चों को पुरस्कार मिला, तो उनके चेहरे से खुशी से खिल गए। खुशी से उछले मेधावियों ने प्रतीक चिह्न और शील्ड के साथ जश्न भी मनाया।
विज्ञापन

वीपी सिंंह स्मारक उमा विद्यालय में प्रबंधक अतर सिंह यादव ने मेधावी छात्र और छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद जाग्रति संस्कृति ज्ञान परीक्षा की टॉपर खुशनम गाजी को सम्मानित किया। इस मौके पर शिवकुमार गुप्ता, गीता यादव, सुम्मेर सिंह, मधू गुप्ता, मीनाक्षी और हंसा मिश्रा आदि मौजूद थीं। हरविलास गोयल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने मेधावियों में अनंत श्रीवास्तव, रितु गुप्ता, श्रवण कुमार, अभिषेक सक्सेना, दयाशंकर, आबिद, आशुतोष आदि को पुरस्कृत किया।
वेदमाता गायत्री विद्या मंदिर में राधेलाल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता हृदेश गोयल ने सीनियर वर्ग में निखिल कुमार और जूनियर वर्ग में कॉजल समेत सभी मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए। राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में रिजल्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम में सत्यभान अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रकाश गुप्ता और सुभाषचंद्र मिनोचा ने पुरस्कृत किया। गुलजारी लाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष गोयल ने पुरस्कार बांटे। इस मौके पर कमलेश वार्ष्णेय, प्रवीण कुमार मित्तल, रामप्रवेश यादव और दयाराम सिंह आदि मौजूद थे। मदरशील मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल अकादमी में परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रेनू थरेजा और प्रबंधक नरसिंह थरेजा ने कक्षा स्तर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया। भारत थरेजा और रिम्मी थरेजा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें