फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

विज्ञापन
अर्जुन फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के हथनीभूड़ गांव के एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद शनिवार शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजन युवक को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हथनीभूड़ गांव निवासी ओमकार के चार बेटे हैं। अर्जुन सभी भाइयों में बड़ा था। अर्जुन की शादी पांच साल पहले सुषमा से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद पति और पत्नी में विवाद होने लगा। पोस्टमॉर्टम हाउस पर अर्जुन के भाई विक्रम ने बताया कि दोनों के विवाद के बाद पत्नी अर्जुन की मौसी के घर चली गई।
अर्जुन पत्नी को बुलाने गया तो पत्नी ने अर्जुन के साथ लौटने से मना करते हुए मारपीट करने की बात कही। इसके बाद अर्जुन ने शनिवार शाम को यह कदम उठा लिया। अर्जुन के 2 साल और 6 माह की दो बेटियां हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





घरेलू कलह में महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान



- बसोमा अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव



- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया



संवाद न्यूज एजेंसी



उझानी। परिवार में कहासुनी के बाद लापता महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घरेलू कलह में आत्महत्या करने का शक पुलिस ने जताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।



घटना शनिवार रात करीब दो बजे की बताई गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी तारावती (40) के पति संजय उर्फ संजू दिल्ली में काम करते हैं। किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी के बाद तारावती रात करीब आठ घर से निकल गईं। दो घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटीं तो ससुर राममूर्ति समेत परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी।



तलाश करते हुए परिजन अंडरपास के नजदीक पहुंचे तो रेलवे ट्रैक पर उनका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उन्होंने शव रेलवे ट्रैक से उठाकर पास में ही रख लिया। इसके बाद कोतवाली फोन करके पुलिस कर्मियों को मौके पर बुला लिया।



दरोगा रवेंद्र सिंह समेत पुलिस कर्मी रात में ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। तारावती के पति से भी कलह को लेकर पुलिस कर्मियों ने फोन पर बात की। संजय उस वक्त दिल्ली में ही थे। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। पुलिस ने रविवार दोपहर पोस्टमॉर्टम कराके तारावती का शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया। पत्नी की मौत के बाद संजू भी दिल्ली से आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें